योगी को कहा था आतंकी, यूपीके वकील पर राजद्रोह का केस

- लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक वकील को राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक विडियो ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी कहने का आरोप है। अब्दुल हन्नान नामक व्यक्ति ने शनिवार को राज्य सचना विभाग के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी के एक ट्वीट पर टिप्पणी की थी। विडियो में विधानसभा में आदित्यनाथ द्वारा दिया गया भाषण है, जिसमें वह सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर लाठी चार्ज की वकालत की गई है।



विडियो में कैप्शन दिया गया है, 'तुम कागज नहीं दिखाओगे, और दंगा भी फैलाओगे, तो हम लाठी भी चलवाएंगे, घरवार भी विकवाएंगे और हां पोस्टर भी लगवाएंगे।'